कृष्ण भगवान की छठी पर महामाई जनकल्याण सेवा समिति ने कराया भंडारा, 500 लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

यूपी – गाजियाबाद, 9 सितंबर। कृष्ण भगवान की छठी के उपलक्ष्य में महामाई जनकल्याण सेवा समिति द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया, जिसे करीब 500 बच्चों, माताओं, बहनों और श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक ग्रहण किया।

कार्यक्रम में समिति के सचिव सुशील चंद्र चौहान, संस्थापक उपेंद्र कुमार मिश्रा, संरक्षक मास्टर सुखवीर पाल, कोषाध्यक्ष अनंत देव हुड्डा, उपाध्यक्ष राम जयसवाल, वरिष्ठ सलाहकार बालकृष्ण पाल, सांस्कृतिक महामंत्री प्रेम सागर यादव, मीडिया प्रभारी पुनीत दीक्षित, प्रमुख सलाहकार विनोद कुमार तथा प्रदीप यादव, संदीप यादव, किरणपाल, सुरेंद्र पाल, संजू, अर्जुन सिंह फौजी, राजू सोम, सतीश शर्मा, संजय त्यागी, अरुण त्यागी, रंजीत, सचिन त्यागी, प्रिंस त्यागी, विकास चौधरी, विनोद चौधरी, राहुल गुप्ता, कांता प्रसाद, डॉ. कमल सिंह, अनिल दीक्षित, अनुज दीक्षित, रोहतास पाल, अंकुर त्यागी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त बैंक शाखा प्रबंधक एवं जिला प्रबंधक राजीव रतन भारद्वाज तथा जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक अनित कुमार सैनी ने भी सहभागिता की। समिति अध्यक्ष ललित कुमार दीक्षित ने कहा कि समिति भविष्य में भी धार्मिक एवं जनहित के कार्य जारी रखेगी।