गोविंदपुरम में कृष्ण छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

यूपी – गाजियाबाद, 9 सितंबर। गोविंदपुरम व्यापार मंडल द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण का संकीर्तन किया गया तथा इस्कॉन द्वारा महाअभिषेक कराया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

संकीर्तन और महाअभिषेक के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया और सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में महानगर उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान, जिला महामंत्री राजदेव त्यागी, युवा महानगर अध्यक्ष विपिन गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवेश गुप्ता, बबलू सिंह और प्रदीप गुप्ता मौजूद रहे। गोविंदपुरम व्यापार मंडल के चेयरमैन हरिओम गर्ग, अध्यक्ष राजीव शर्मा, महामंत्री गौरव सिंगला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल गर्ग, कोषाध्यक्ष अशोक गर्ग तथा उपाध्यक्ष कुणाल गुप्ता ने आयोजन में सक्रिय सहभागिता की।

इसके अलावा अजय अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, सुमित गोयल, संदीप चौधरी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। आयोजकों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।