
यूपी – गाजियाबाद। अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज (AKGEC) के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग की ओर से IEEE उत्तर प्रदेश सेक्शन के तकनीकी सह-प्रायोजन में IEC2T-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है।
सम्मेलन में देश-विदेश के शोधकर्ता, शिक्षाविद, उद्योग विशेषज्ञ और विद्यार्थी इलेक्ट्रॉनिक्स, संचार एवं कंप्यूटिंग तकनीकों में नवाचार और अनुसंधान की नई दिशाओं पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। आयोजकों को 1200 से अधिक शोध-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें समीक्षा के बाद करीब 10 प्रतिशत शोध-पत्रों का सात तकनीकी सत्रों के लिए चयन हुआ।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. एस.एन. सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ. पी.सी. पंचारिया और जितेंद्र गर्ग उपस्थित रहे। AKGEC निदेशक डॉ. हेमंत आहूजा और ईसीई विभागाध्यक्ष डॉ. नीलेश कुमार गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया।
पहले दिन NXP Semiconductors के प्रीत यादव ने सेमीकंडक्टर तकनीक की संभावनाओं पर विचार रखे। Intel, USA के वरिष्ठ निदेशक पवन छाबड़ा ने ऑनलाइन माध्यम से कृत्रिम बुद्धिमत्ता और भविष्य की कंप्यूटिंग पर व्याख्यान दिया। रिसर्च पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित हुई।
सम्मेलन का संचालन जनरल चेयर डॉ. नीलेश कुमार गुप्ता, कॉन्फ्रेंस चेयर डॉ. हिमानी गर्ग और ऑर्गनाइजिंग चेयर डॉ. नरेश कुमार के नेतृत्व में हुआ। मीडिया प्रभारी डॉ. राजीव कुमार त्यागी ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य शोध और उद्योग के बीच सहभागिता मजबूत करना है।

