
यूपी – गाजियाबाद। श्री अमरनाथ दुग्धेश्वर बर्फानी बाबा सेवा समिति की ओर से अमरनाथ के पिस्सू टॉप पर लगातार 15 वर्षों से लगाए जा रहे भंडारे के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद घंटाघर रामलीला मैदान में भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। विधायक संजीव शर्मा ने भंडारे का शुभारंभ किया।
समिति संस्थापक सुभाष छाबड़ा ने बताया कि संस्था पिछले 15 वर्षों से अमरनाथ यात्रा के दौरान पिस्सू टॉप पर भंडारा लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सेवा गाजियाबाद के लोगों के सहयोग से निरंतर चल रही है। उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में महापौर सुनीता दयाल, पंकज शर्मा, अभिषेक गर्ग, सुभाष गुप्ता, राज किशोर अग्रवाल, मनवीर नागर, सूरज बत्रा, सुभाष बजरंगी, बॉबी नगर, अनिल सांवरिया, हरीश मल्होत्रा, बलदेव राज मल्होत्रा, शरद शर्मा, हरि मेहता, राकेश गोसाई, ललित खन्ना, धर्मपाल कुकरेजा, संजीव लाहोरिया, सुरेश महाजन, योगेश गोयल, राजकुमार गोयल, अक्षय भोला, जितेंद्र यादव एडवोकेट, रंग यादव एडवोकेट, उदयवीर लाडी, राहुल मुलायम, पार्षद नीरज सिंह, बंटी चाप, युग छाबड़ा, राजू छाबड़ा, महेश रावलपिंडी, तिलक महाजन, सुनील चाचा, अशोक नागपाल, सुमित गोयल, राजेंद्र तनेजा, कमल कक्कड़, दीपक कक्कड़, लव पंडित, सचिन हिंदू, हिमांशु अरोड़ा, अंकुश अरोड़ा, दीपक छाबड़ा और मोंटी छाबड़ा सहित गाजियाबाद के सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

