
यूपी – गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी अभिषेक गर्ग का जन्मदिन बाल्मीकि समाज ने धूमधाम से मनाया। सतीश पार्चा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों, सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिषेक गर्ग को जन्मदिन की बधाई दी।
अभिषेक गर्ग ने कार्यक्रम में सबसे पहले महर्षि बाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि अभिषेक गर्ग समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर वंचित एवं शोषित लोगों की आवाज उठाने के लिए निरंतर कार्य करते रहे हैं। उन्होंने समाजवादी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में योगदान देने की बात कही।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं तथा जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर सतीश पार्चा, अरुण वाल्मीकि, दीपक राजौरिया, राजेश सूद, कृष्ण ढिल्लों, अनिल मेहरा, डॉ. संजीव बाल्मीकि, शिव कुमार धीमान, प्रधान सुभाष, कपिल बेदी, संजय टांक, फ़हीम पार्षद, शाहनवाज विधानसभा अध्यक्ष, मोहसिन खान, शेर खान, हाजी जाकिर और सूरज पालीवाल सहित सैकड़ों बाल्मीकि समाज के नागरिक, स्थानीय समाजसेवी एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

