मंडल कार्यसमिति सत्यापन अभियान से भाजपा करेगी बूथ स्तर तक संगठन मजबूत

यूपी – गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद महानगर ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए मंडल कार्यसमिति एवं बूथ समिति सत्यापन अभियान शुरू किया है। इस संबंध में साहिबाबाद स्थित मॉडर्न कॉलेज में महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

जिला प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंडल कार्यसमिति और बूथ समितियों का सत्यापन संगठन को बूथ स्तर तक अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन के अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने में बूथ कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है।

महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने बताया कि महानगर के सभी 20 मंडलों में अभियान के लिए एक-एक संयोजक और दो-दो सहसंयोजक नियुक्त किए गए हैं। महानगर के 2023 बूथों पर बूथ समितियों का सत्यापन किया जाएगा। अभियान के महानगर संयोजक की जिम्मेदारी महानगर उपाध्यक्ष अमित रंजन को सौंपी गई है।

बैठक में पूर्व महानगर अध्यक्ष अशोक मोगा ने कार्यकर्ताओं से अभियान को सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अजय शर्मा, सरदार एसपी सिंह, पप्पू पहलवान, प्रदीप चौहान, गौरव चोपड़ा, पंकज भारद्वाज, रनीता सिंह, प्रीति चंद्र राय, राजन वाल्मीकि, राम त्यागी, महेंद्र यादव, आशीष चौधरी, विनोद कसाना और नीरज शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।