विकास शर्मा बने ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष

यूपी गाजियाबाद। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन ने गाजियाबाद के उचित दर विक्रेता विकास शर्मा को उत्तर प्रदेश राज्य अध्यक्ष मनोनीत किया है। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीसी कटारिया ने मनोनयन पत्र जारी कर उन्हें प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी सौंपी।

मनोनयन के अनुसार विकास शर्मा, पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र कुमार शर्मा, एफपीएस डीलर संख्या 156, मोह अफगानान, दिल्ली गेट, नगर क्षेत्र-2, गाजियाबाद निवासी हैं। उन्हें प्रदेश, मंडल, जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर संगठन की कार्यकारिणी गठित कर संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।

फेडरेशन ने उनसे उत्तर प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं की समस्याओं को राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करने की अपेक्षा जताई है। साथ ही प्रदेशभर में संगठन के विस्तार और विक्रेताओं की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए सक्रियता से कार्य करने को कहा गया है।

विकास शर्मा के मनोनयन पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सहकोषाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी मंगेराम जाटव ने शुभकामनाएं दीं। मनोनयन से गाजियाबाद सहित प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं में खुशी का माहौल है।