
यूपी – गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित सेवाराम बग्गा अकादमी ऑफ म्यूजिक एंड आर्ट, एसबी रिकॉर्ड अकादमी के तत्वावधान में हर माह आयोजित होने वाले कराओके सिंगिंग टैलेंट शो का आयोजन 30 अगस्त को किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की जमकर तालियां बटोरीं।
प्रतिभागियों ने अलग-अलग प्रसिद्ध गायकों के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से देर शाम तक चला, जिसमें करीब 98 प्रतिभाशाली कलाकारों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों में से तीन उत्कृष्ट कलाकारों का चयन किया गया, जिनके गीतों को अकादमी की ओर से निशुल्क रिकॉर्ड कर रिलीज किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध पंजाबी पॉप सिंगर भूपेंद्र चावला उर्फ भूपी मौजूद रहे। उनके साथ सिंगर रैजो, साउंड इंजीनियर अनिल सैनी, संगीतकार पीके शर्मा, कुलदीप संधू, सतीश त्यागी तथा संस्था के डायरेक्टर, गायक एवं संगीतकार संजय बग्गा उपस्थित रहे।
अकादमी टीम में समर्पण बग्गा, दुर्गा गुप्ता, अंकुर सैम, प्रिया, चंचल, जिमी, जिमी लुईस, पंकज, सुनील, राजा और गोकुल शामिल रहे। भूपेंद्र भूपी और संजय बग्गा ने कलाकारों को गायकी के गुर बताते हुए बेहतर सिंगर बनने के टिप्स दिए। अंत में सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और रिफ्रेशमेंट प्रदान किए गए।

