
यूपी – गाजियाबाद। धार्मिक रामलीला समिति, कविनगर द्वारा आयोजित होने वाले रामलीला महोत्सव-2026 के लिए रविवार 30 अगस्त को रामलीला मैदान, कविनगर में भूमि पूजन कार्यक्रम विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। भूमि पूजन के साथ ही रामलीला महोत्सव की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अतुल गर्ग रहे। उनके साथ समिति के कार्यकारी अध्यक्ष विपुल शर्मा, कार्यकारी महामंत्री पवन गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य, मनोनीत सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भूमि पूजन में सहभागिता की। निवर्तमान अध्यक्ष ललित जायसवाल भी पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

भूमि पूजन कार्यक्रम में बलदेव राज शर्मा, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, गाजियाबाद सदर विधायक संजीव शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, महानगर महामंत्री गौरव चोपड़ा एवं पंकज भारद्वाज, कविनगर पार्षद शिवम शर्मा, एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम, एसीपी नंदग्राम जयदीन, कविनगर एसएचओ अनुराग शर्मा, चौकी इंचार्ज अनुज कुमार, अशोक मोंगा, गुरु पवन सिन्हा, पप्पू पहलवान, आनंद प्रकाश गोयल, सुषांत गोयल, विजेंद्र यादव, विजय चौधरी, राहुल चौधरी, वी.के. शर्मा (हनुमान), राकेश शर्मा, अशोक भारतीय, बालकिशन, रितेश और सुनील गुप्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा समिति के निवर्तमान महामंत्री भूपेंद्र चोपड़ा, मुकेश सिंघल, दिवाकर सिंघल, तरुण चौटानी, संजय मित्तल, अजय जैन, गुलशन बजाज, अजय गुप्ता, नवेन्दु सक्सेना, दिव्यांशु सिंघल, सुंशात चोपड़ा, पत्रकार मनोज गुप्ता, अशोक शर्मा, दीपक भाटी, संदीप सिंघल, अनिल सावरिया, राज कौशिक, पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी और सुरेंद्र कुमार मुन्नी सहित अन्य गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

