
यूपी – गाजियाबाद। नंदग्राम स्थित आश्रम रोड पर शनि देव मंदिर परिसर में बिराज फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के सदस्यों ने बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को कपड़े, खाद्य सामग्री एवं आर्थिक सहायता प्रदान की।
सेवा कार्यक्रम में जरूरतमंद परिवारों और लोगों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सामग्री वितरित की गई। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के कमजोर, असहाय और जरूरतमंद वर्ग की मदद करना प्रत्येक व्यक्ति की सामाजिक जिम्मेदारी है। इसी सोच और उद्देश्य के साथ बिराज फाउंडेशन लगातार सेवा, सहयोग एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाना ही संस्था का प्रमुख उद्देश्य है और भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। फाउंडेशन समाज के अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बिराज फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की। लोगों का कहना था कि जरूरतमंदों की सहायता के ऐसे कार्य समाज में सेवा, सहयोग, भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं तथा अन्य लोगों को भी समाजसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर बिराज फाउंडेशन के संस्थापक बिराज सिंह, संजय केसरवानी सहित अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

