
यूपी – गाजियाबाद, 22 अगस्त। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के तहत रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद विकास ने हाईटेक इंजीनियरिंग कॉलेज, वेदांता फार्म हाउस के निकट वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कॉलेज परिसर के पूल साइड क्षेत्र में 82 सजावटी एवं फलदार वृक्ष लगाए गए। कॉलेज के निदेशक एवं क्लब सदस्य रो. आनंद प्रकाश ने सभी वृक्षों की नियमित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब ने कॉलेज परिसर के बाहर एक हजार वृक्ष लगाने के महाअभियान का भी शुभारंभ किया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के साथ लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन रो. आनंद प्रकाश और दया गर्ग ने किया। क्लब अध्यक्ष रो. कैलाश मंगला एवं रो. कल्पना मंगला ने अतिथियों और सदस्यों का स्वागत करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।
अभियान में क्लब सचिव रो. नरेश जिंदल, रो. संजय अग्रवाल, रो. कुलदीप कोहली, रो. अनिल गर्ग, रो. सहदेव भारद्वाज, रो. विनीत माहेश्वरी, रो. आलोक गर्ग, रो. संजय गर्ग, रो. मनीषा गर्ग और रो. बबिता गर्ग सहित अनेक रोटेरियनों ने पौधारोपण किया। सभी ने पौधों की देखभाल को सामूहिक जिम्मेदारी बनाने का संकल्प लिया।

