दशमेश दरबार में पोर्टेबल बॉडी फ्रीजर सेवा शुरू

यूपीगाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित गुरुद्वारा श्री दशमेश दरबार में रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद ग्रेटर की ओर से पोर्टेबल बॉडी फ्रीजर सेवा शुरू की गई। क्लब द्वारा गुरुद्वारा प्रबंधन को डेथ बॉडी फ्रीजर भेंट किया गया, जिससे जरूरतमंद परिवारों को अंतिम संस्कार की व्यवस्था होने तक शव को सुरक्षित रखने में सुविधा मिल सकेगी।

इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री दशमेश दरबार के मुख्य संरक्षक एडवोकेट हरप्रीत सिंह जग्गी का सम्मान किया गया। रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद ग्रेटर की अध्यक्षा पारुल त्यागी के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अमित गुप्ता ने उन्हें पौधा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सेवा कार्य के महत्व पर भी चर्चा की गई और सामाजिक संस्थाओं से जनहित के कार्यों में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में रो. रुचि शर्मा, पारुल त्यागी, वीरेंद्र अरोरा, सुभाष चंद, के. दयाल सिंह, जुझार सिंह, सुखविंदर सिंह, हरजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, ज्ञानी प्रभजोत सिंह, मोहन सिंह और गुस्साई जी सहित अन्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने रोटरी क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जरूरतमंद परिवारों के लिए उपयोगी सेवा बताया।