नागेंद्र विजय वर्गीय का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

यूपी गाजियाबाद। कौशांबी के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व कारवा अध्यक्ष नागेंद्र विजय वर्गीय का जन्मदिन कौशांबी स्थित श्रीराम पार्क में पप्पू चौपाल के माध्यम से धूमधाम से मनाया गया। बारिश के मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी कार्यक्रम में पहुंचे और नागेंद्र विजय वर्गीय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पप्पू चौपाल के सदस्यों ने पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल ने नागेंद्र विजय वर्गीय के सामाजिक कार्यों और सरल स्वभाव की सराहना करते हुए कहा कि अपनी सहज कार्यशैली और मिलनसार व्यवहार के कारण उन्होंने कौशांबी में अलग पहचान बनाई है।

कार्यक्रम में राकेश जाखेटिया, बीएसएफ से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर जनरल उपेंद्र छाबड़ा, मनीष जैन, गौरव वर्मा, संगीता श्रीवास्तव (कारवा कोषाध्यक्ष), पवन गुप्ता (महासचिव, जयपुरिया एनक्लेव), राज शर्मा, राजेंद्र गोयल, एसके सिंह, मनीष मैरोडिया, योगाचार्य देवराज शर्मा, संजीत शास्त्री, सुनील जैन, अशोक गर्ग, प्रेम प्रकाश गोगिया, मुदित दीक्षित, चौधरी रविंदर नागर, रवि पटेल, नरेंद्र सिंह, राजकुमार चावला, राधा रमन बंसल, सांवल गोयल, उत्तम कुमार, ललित, सुमन सूद और मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।