
यूपी – गाजियाबाद। लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट की ओर से 23 अगस्त को महात्मा गांधी सभागार, हर्षा कंपाउंड, लोनी रोड मोहन नगर इंडस्ट्रियल एरिया में कैलाश चंद्रा द्वारा लिखित पुस्तक ‘बौद्ध धम्म उद्भव एवं विकास’ का विमोचन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वेद प्रकाश ने की, जबकि मुख्य अतिथि डा. सरोज कुमारी रहीं। संचालन ट्रस्ट के संस्थापक-अध्यक्ष एवं समाजवादी विचारक, शिक्षाविद राम दुलार यादव ने किया।
डा. सरोज कुमारी ने कहा कि भगवान बुद्ध को ज्ञान के प्रकाश से आलोकित करने में यशोधरा का महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने कहा कि कैलाश चंद्रा ने सरल भाषा में पुस्तक लिखकर आडंबर, रूढ़िवाद और शोषण से मुक्ति का मार्ग बताया है।
राम दुलार यादव ने कहा कि वर्तमान समय में धार्मिक पाखंड, आडंबर, शोषण और अन्याय बढ़ रहा है। भगवान बुद्ध का दर्शन वैज्ञानिक एवं तर्कसंगत है और यह पुस्तक बौद्ध धम्म को समझने तथा वैचारिक क्रांति की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अध्यक्ष वेद प्रकाश ने चार आर्य सत्य, अष्टांगिक मार्ग, प्रेम, करुणा और दया के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को एसएस प्रसाद, मथुरा प्रसाद, डा. अश्वनी कुमार, डा. पिंटू, डा. राजेंद्र और जोगेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। उपस्थित लोगों में वीरेंद्र यादव एडवोकेट, फूलमती यादव, रोहिताश कुमार, राज कुमार, राम प्यारे यादव, राम खिलाड़ी, महेंद्र सिंह, कपिल गौतम, तेजपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, अवधेश यादव, मनोज कुमार शर्मा, अनिल मिश्र, डा. देवकर्ण चौहान, सरदार अवतार सिंह काले, राजन कश्यप, विश्वनाथ यादव, सम्राट सिंह, वीर सिंह सैन, ओम प्रकाश अरोड़ा, मुनीव यादव, विजय मिश्र, इंजीनियर धीरेन्द्र यादव, सुरेंद्र और श्रीनिवास यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। हुकुम सिंह और ताहिर अली ने गीत प्रस्तुत कर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संदेश दिया।

