किसान चौपाल में देवेंद्र चौधरी का भव्य स्वागत, 2027 में भाजपा सरकार बनाने का आह्वान

यूपी – गाजियाबाद/मुरादनगर। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में मुरादनगर स्थित राज पैलेस में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी के प्रथम आगमन पर किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

चौपाल को संबोधित करते हुए देवेंद्र चौधरी ने कहा कि भारत किसानों का देश है और किसान अन्नदाता के साथ भारत माता का सच्चा सेवक भी है। उन्होंने कहा कि खेत में किसान और सीमा पर जवान देश की सुरक्षा एवं समृद्धि के महत्वपूर्ण आधार हैं। वर्ष 2014 के बाद केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड और पीएम धन-धान्य कृषि योजना सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से किसानों के हित में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार भी किसानों के सम्मान और हितों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने दावा किया कि किसान 2027 में पुनः भाजपा सरकार बनाने के लिए संकल्पित है।

विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का किसानों को लाभ मिल रहा है। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने किसानों का स्वागत करते हुए सरकार की किसान हितैषी नीतियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिरोही, मानसिंह गोस्वामी, अरविंद भारतीय, विपिन चौधरी, राहुल तोमर, गजेंद्र सिंह, नीरज त्यागी, विराट सिंह, विकास डागर, राहुल चौधरी डैनी, गौरव चोपड़ा, पंकज भारद्वाज, दिनेश प्रधान, मुकेश त्यागी, मनवीर चौधरी, अमित रंजन और मीडिया प्रभारी नीरज शर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान व कार्यकर्ता मौजूद रहे।