अशोक श्रीवास्तव के जन्मदिन पर होगा परिवार मिलन समारोह

यूपीगाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) का मासिक चर्चा कार्यक्रम रविवार को सुबह 10:30 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी संस्थापक सत्येंद्र यादव ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद पार्टी की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई।

सत्येंद्र यादव ने बताया कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव का जन्मदिन 17 सितंबर को है। इस अवसर पर उनके जन्मदिन को परिवार मिलन समारोह के रूप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठित होकर कार्यक्रम की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना ने कहा कि पार्टी को मजबूत और संगठित करना उनकी जिम्मेदारी है। स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव के जन्मदिन पर आयोजित परिवार मिलन समारोह को सफल बनाने के लिए वह पूरी ताकत से प्रयास करेंगे और सभी कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपेक्षा है।

धीरेंद्र सिंह भदोरिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि ‘एक शाम अशोक श्रीवास्तव के नाम’ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाना चाहिए।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान राजेंद्र यादव, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अवधेश कुमार, प्रभाशंकर सिंह, राम गणेश सिंह, रामनरेश ठाकुर, राजेंद्र गौतम, दीपक वर्मा, रिंकू, संजय श्रीवास्तव, गौरव गर्ग सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।