
यूपी – गाजियाबाद। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं समग्र कल्याण को प्राथमिकता देते हुए जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल, विजय नगर में 22 अगस्त को उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से MR/TD/DPT टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया। सरकारी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यालय परिसर में निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार पात्र विद्यार्थियों का टीकाकरण किया।

अभियान के तहत कक्षा I से V के 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों को MR वैक्सीन, कक्षा एक के 5-6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को DPT-2 बूस्टर, कक्षा IV-V के 10 वर्ष आयु वर्ग तथा कक्षा X-XI के 16 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों को Td वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चिकित्सा मानकों एवं आवश्यक सावधानियों का पालन करते हुए टीकाकरण प्रक्रिया पूरी की।
विद्यालय प्रशासन ने अभियान के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा, अनुशासन और सुविधा का विशेष ध्यान रखा। विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू गौड़ ने स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं सरकारी चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों का स्वस्थ एवं सुरक्षित रहना शिक्षा की निरंतरता और उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से जुड़े सरकारी अभियानों में सक्रिय सहयोग करता रहेगा।

