समरसता संकल्प अभियान के तहत निकली वंदन कलश यात्रा

यूपी – गाजियाबाद। समरसता संकल्प अभियान के तहत संत रविदास जयंती के अवसर पर राजनगर मंडल में वंदन कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ मालीवाड़ा मंदिर से हुआ, जो शनि मंदिर होते हुए नेहरू नगर स्थित भगवान महर्षि वाल्मीकि मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

यात्रा का वाल्मीकि समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में संयोजक राजन वाल्मीकि, महानगर उपाध्यक्ष विनोद कसाना, मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी सहित भारतीय जनता पार्टी की पूरी टीम मौजूद रही।

यात्रा के प्रथम स्वागत का आयोजन संबंधित वार्ड में राजेंद्र तिटोरिया द्वारा किया गया। इसके बाद भाजपा नेता प्रदीप चौहान वाल्मीकि के आवास पर यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।

वाल्मीकि बस्ती में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में दास बाबू चौहान, राजेश्वर चौहान, नीलू पहलवान, बलेश चौहान, राजेंद्र बेनीवाल, आकाश वाल्मीकि और राजवीर वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सौहार्द और एकजुटता को मजबूत करते हैं।