संगठन सृजन को लेकर पर्यवेक्षक अशोक तंवर ने आठ वार्ड और 10 गांवों के लोगों से देर रात तक की चर्चा

यूपी – गाजियाबाद। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा गाजियाबाद का पर्यवेक्षक बनाए गए पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से देर रात तक मुलाकात कर संगठन में बदलाव को लेकर सुझाव लिए। बैठक का आयोजन पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी ने किया, जिसमें करीब 450 लोगों ने भाग लिया।

डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि इस बार संगठन की कमान ऐसे लोगों को देने का प्रयास किया जाएगा, जिनकी क्षेत्र में मजबूत पकड़ और स्वीकार्यता हो। इसके लिए जवानों, किसानों, सामाजिक ताने-बाने से जुड़े लोगों, सामाजिक संगठनों और चैरिटेबल संस्थाओं से बातचीत कर संगठन के नेतृत्व का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने मजबूत जमीनी संगठन खड़ा करने का विश्वास दिलाया।

बैठक में मोरटा, दुहाई, मिलक गढ़ी, सिकरोड, राजनगर एक्सटेंशन, मुरादनगर, कविनगर, शास्त्रीनगर, कुर्सी कनौजिया, वैशाली, बहादुरपुर, हुसैनपुर, रावली, सुराणा, खिदौड़ा और महमदपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचे।

किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी ने साथियों के साथ डॉ. अशोक तंवर से मुलाकात कर मजबूत जमीनी अध्यक्ष बनाए जाने का सुझाव दिया, जो सभी संगठनों को साथ लेकर वर्तमान सत्ता के खिलाफ प्रभावी संघर्ष कर सके।

डॉ. अशोक तंवर के साथ पीसीसी प्रभारी हेमंत प्रधान, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी और त्रिलोक त्यागी, रिशिपाल धीगान मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मवीर त्यागी ने की।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, मुरादनगर विधानसभा प्रभारी पुनीत लव, अनुज, अनिल, संजय, पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल शर्मा, संदीप कुशवाह, गौरव त्यागी, भूरा, अभिषेक, ऋतिक, ऋषि त्यागी, महेंद्र एडवोकेट, संदीप एडवोकेट, जैकी एडवोकेट, विक्की, अजय, शिवम, शुभम, ममता, आकांक्षा, राहुल त्यागी, बबलू कुमार, बिट्टू और विकास सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।