
यूपी – गाजियाबाद। राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आरकेजीआईटीएम) में 19 अगस्त 2026 को स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) 2026 के लिए आंतरिक हैकाथॉन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान के लिए नवाचार, तकनीकी कौशल, रचनात्मक सोच और समस्या-समाधान की दिशा में कार्य करने का अवसर प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. राकेश गोयल, डीन-एकेडमिक्स डॉ. मनोरमा शर्मा, डाॅ. आभा वत्स एवं ज्यूरी सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान और रचनात्मक विचारों का उपयोग करते हुए समाजोपयोगी एवं व्यावहारिक समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।
आंतरिक हैकाथॉन में विद्यार्थियों की कुल 16 टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने विभिन्न वास्तविक समस्याओं पर आधारित अपने नवाचारी विचार और तकनीकी समाधान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का आयोजन खुशबु पाण्डे द्वारा किया गया।
निदेशक डॉ. राकेश गोयल ने कहा कि स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक सोच, तकनीकी ज्ञान और नवाचार को वास्तविक समस्याओं के समाधान में परिवर्तित करने का महत्वपूर्ण अवसर देता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी टीमों, ज्यूरी सदस्यों, संकाय सदस्यों और स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया गया। संस्थान ने विद्यार्थियों के नवाचार एवं तकनीकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

