
यूपी – गाजियाबाद। संजय नगर सेक्टर-23, ए-ब्लॉक स्थित भगवान श्री परशुराम मंदिर का स्थापना दिवस श्री परशुराम ब्राह्मण एकता मंच के तत्वावधान में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन हुआ, जबकि दोपहर में भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में समाजबंधुओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने परिवार सहित पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर जय श्री परशुराम के जयघोष से गूंजता रहा।

मुख्य संरक्षक डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि भगवान श्री परशुराम त्याग, तपस्या, धर्म और सत्य के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन समाज में एकता, संस्कार और भाईचारे को मजबूत करते हैं। मंच अध्यक्ष हरीश शर्मा ने कहा कि समाज की एकता और भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत है।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष जी.के. गॉड, बी.डी. शर्मा, महानगर अध्यक्ष पंडित सुभाष शर्मा, बिरजू पंडित, राकेश शर्मा, राजीव शर्मा, बुद्ध प्रकाश शर्मा, जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार, मुन्नी जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, पूर्व विधायक के. शर्मा, पूर्व चेयरमैन मोदीनगर रामाश्रय शर्मा, जे.के. शर्मा, अमरदत्त गुरुजी, संजय नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गोयल, अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग, पार्षद पप्पू नगर, वी.के. अग्रवाल, अभिषेक गर्ग, मनोज पंडित, भूषण पंडित, सुरेंद्र शास्त्री, संदीप चौधरी, कौशल शर्मा, अशोक चांदीवाल, राजा त्यागी, सुंदर चौधरी, पिंटू शर्मा, महेंद्र शर्मा, सुरेंद्र अवस्थी, अनिल कौशिक, रघुराज शर्मा, के.के. शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, ऋषि कुमार शर्मा, दिनेश शर्मा, तुषार शर्मा, एडवोकेट आदित्य शर्मा और एडवोकेट आशीर्वाद शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य पुजारी देवी पंडित ने पूजा एवं हवन संपन्न कराया।

