सपा कार्यालय पर ध्वजारोहण कर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

यूपी – गाजियाबाद। स्वतंत्रता दिवस पर समाजवादी पार्टी कार्यालय, आरडीसी-4 राजनगर में जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट एवं महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट ने ध्वजारोहण किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

फैसल हुसैन ने कहा कि स्वतंत्रता महान सेनानियों के त्याग का परिणाम है और नागरिकों के अधिकार, सम्मान व समान अवसर की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। वीरेंद्र यादव ने कहा कि देश की ताकत लोकतंत्र, जनता और भाईचारे में है। सपा कार्यकर्ता गरीबों, किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों के सम्मान के लिए कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में जिला महासचिव नितिन त्यागी, महानगर महासचिव राजन कश्यप, प्रदेश सचिव अलाउद्दीन अब्बासी, प्रदेश महासचिव महिला सभा मधु चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा राज देवी चौधरी, महानगर अध्यक्ष महिला सभा किरण कालिया, महानगर सचिव अनुष्का सिंह, अनीता कश्यप, संजीव चौधरी, मुकेश यादव, अवतार सिंह, शाहनवाज खान, विक्की ठाकुर, असलम कुरैशी, अनीस अली, हाजी वाहिद, राजवीर सिंह गौतम, संदीप प्रधान, अंशु ठाकुर, अनिल चौधरी, कमलेश यादव, रजत पुरेवाल, ताहिर हुसैन, कृष्ण कुमार यादव, दिनेश यादव एडवोकेट, आशु अब्बासी, गुल मोहम्मद मंसूरी, कृष्ण ढाकोलिया, सत्य प्रकाश कंसल, वीरेंद्र सिंह यादव एडवोकेट, निसार कसार, आरिफ कसार, जितेंद्र जाटव, फिरोज चौधरी, आसिफ खान, शमशाद, राधेश्याम जिंदल, महेंद्र यादव, वसीम खान, नदीम, ताहिर, शहजाद राजा, मदनपाल गौतम, सतीश कुमार, साजिद सैफी, दीपक शर्मा, अंशुल कुमार, साइन खान, नौशाद अली, सैफी खालिद बुखारी, आरिफ सिद्दीकी, अवधेश गौतम, सुनील जिंदल, प्रमोद कुमार, अरविंद वर्मा, नवीन कुमार शर्मा, अमित जाटव, रवि जाटव, प्रवीण कुमार, विशाल जाटव, रिजवान चौधरी, राशिद अब्बासी, राहुल रावत सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।