
यूपी – गाजियाबाद। संजय नगर सेक्टर-23 राज नगर व्यापार मंडल की ओर से 80वां स्वतंत्रता दिवस ए ब्लॉक टेंपो स्टैंड, संजय नगर में धूमधाम एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राष्ट्रध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान हुआ और भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं जय हिंद के नारों से वातावरण गूंज उठा।
वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव, राजगुरु सहित असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है। व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ सामाजिक एकता और जनसेवा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में स्वच्छ, सुरक्षित, विकसित और मजबूत भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष विपिन गोयल, चेयरमैन प्रदीप गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजा त्यागी, महामंत्री हरीश शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग, युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष बबलू सिंह, युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवेंद्र अवस्थी, प्रवेश गुप्ता, रितेश अग्रवाल, जोगिंदर चौधरी, रवि कुमार, राजू भाई, सौरभ अरोरा, एसपी सिंह सिसोदिया, रमेश पान वाले, बालाजी मेडिकल स्टोर, सुमित गर्ग, अमित स्वीट्स, अशोक, निशा शूज, नरेंद्र चौधरी, केके शर्मा, शंकर बंसल, गणपति सैनिटरी और गोपेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी व व्यापारी उपस्थित रहे।

