सुभाषवादी पार्टी ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

यूपी – गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने पार्टी कार्यालय पर 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र यादव बल्लू ने ध्वजारोहण कर किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता की रक्षा का संकल्प लिया।

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं अध्यक्ष सतेन्द्र यादव ने कहा कि भारत ने स्वतंत्रता के 79 वर्ष पूरे किए हैं। यह आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और देशभक्तों के त्याग एवं बलिदान से मिली है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए और प्रत्येक नागरिक को देशभक्ति को अपने जीवन में सर्वोच्च स्थान देना चाहिए।

पश्चिम निर्माण मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक एडवोकेट सतपाल यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हम सबसे पहले भारतीय हैं। देश के समग्र विकास के लिए प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था और छोटे प्रदेशों के गठन की आवश्यकता है। विनोद कुमार अकेला ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करना सभी की जिम्मेदारी है। मनोज कुमार शर्मा होदिया ने देशभक्ति, राष्ट्रसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना वर्षभर बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को पवन सक्सेना, गणेश सिंह, दीपक वर्मा और अनिल सिन्हा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कृष्ण मोहन गर्ग, महेश पाण्डेय, उमेश शुक्ला, आलोक पी. शर्मा, मनोज पाण्डेय, विजय वालिया, केशव वालिया, डॉ. संजीव कुमार गुप्ता, अनुपम अग्रवाल, गौरव यादव, राजेन्द्र यादव, उत्कर्ष यादव, उमेश भारद्वाज, अमित यादव, गणेश दीक्षित, राजेन्द्र गौतम, संजय कुमार, राजेश यादव, पन्ना लाल प्रसाद, प्रभात शर्मा, अनील सिंह, सुभाष चंद्र, राजीव गौतम एडवोकेट, सुरेश यादव एडवोकेट, संजू गिल, हरीश शम्मी, सुनील कुमार यादव, राम नरेश सिंह, उमेश कुमार, कृष्ण मोहन गुप्ता, योगेश शर्मा, किशोर वाल्मीकि, अनिल कुमार शर्मा, मनीष कुमार, नरेन्द्र, मुकेश शर्मा, आर.पी. शुक्ला, भोलानाथ पाण्डेय, आदम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के संकल्प के साथ हुआ।