सुरेंद्र प्रकाश गोयल की छठी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि, कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने किया नमन

गाजियाबाद। गाजियाबाद के पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर 14 अगस्त को भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में पहुंचे और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने पूर्व सांसद के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और कार्यों को नमन किया।

श्रद्धांजलि सभा में सुरेंद्र प्रकाश गोयल के पुत्र सुशांत सुरेंद्र गोयल ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिता के सामाजिक सरोकार और जनसेवा की भावना सदैव परिवार एवं समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी।

कार्यक्रम में शहर विधायक संजीव शर्मा, अभिषेक गर्ग, इंद्रजीत सिंह टीटू, संजीव अरोड़ा, ओम दत्त कौशिक, बिल्लू पार्षद, राहुल मुलायम पार्षद, सुरेंद्र चानना, हाजी जमीन, वीर सिंह, एसपी सिंह ओबेरॉय, सचिन सोनी तथा सुनील गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे। सभी ने सुरेंद्र प्रकाश गोयल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके साथ बिताए संस्मरणों को याद किया। सभा में उपस्थित लोगों ने उनके जनसेवा के कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।