विभाजन की विभीषिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता: अशोक कटारिया

यूपीगाजियाबाद। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा गाजियाबाद महानगर द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अशोक कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के साथ भारत को विभाजन की भीषण त्रासदी झेलनी पड़ी। लाखों लोगों ने अपना घर, कारोबार और संपत्ति छोड़कर विस्थापन का दर्द सहा। विभाजन के दौरान निर्दोष नागरिकों तथा माताओं-बहनों के साथ हुई हिंसा और अत्याचार को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

अशोक कटारिया ने कहा कि आज की पीढ़ी को विभाजन के इतिहास और उससे मिली सीख को सदैव याद रखना चाहिए। भाजपा द्वारा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य उन लाखों लोगों की पीड़ा, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करना है।

महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि हमें अपने इतिहास और गौरवशाली अतीत पर गर्व होना चाहिए। हमारे पुरखों ने विषम परिस्थितियों में भी भारतीय सभ्यता और संस्कृति की रक्षा की।

गोष्ठी के बाद अशोक कटारिया ने विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके उपरांत काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाला गया और विभाजन में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में सांसद अतुल गर्ग, विधायक संजीव शर्मा, अजीत पाल त्यागी, आशु वर्मा, बलदेव राज शर्मा, आशा शर्मा, दिनेश गोयल, इंद्रजीत टीटू, जगदीश साधना, मानसिंह गोस्वामी, हरबंस लाल पंजाबी, अशोक मिगलानी, पंकज भारद्वाज, गौरव चोपड़ा, प्रदीप चौहान, रनीता सिंह, सचिन डेढ़ा, आशीष चौधरी, विनोद कसाना, नीरज शर्मा, आर.डी. शर्मा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।