
यूपी – गाजियाबाद। देश का भविष्य छात्र-छात्राएं हैं और उन्हें सही राह दिखाने वाले शिक्षक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान करना हमारी प्राथमिकता है। यह बात राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ एवं मेरी आवाज सुनो फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष आरडी शर्मा ने कही।

उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को दोपहर 2 बजे होटल कीन्स फोल्क, सेक्टर-3, वसुंधरा में भव्य मेधावी विद्यार्थी एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बोर्ड एवं अन्य परीक्षाओं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही समाज को सही दिशा देने वाले शिक्षकों का भी विशेष अभिनंदन किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष अमरेश कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम भव्य एवं अनुशासित होगा। विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए नाश्ते की भी उचित व्यवस्था की गई है तथा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
प्रेस वार्ता में कार्यक्रम संयोजक अशोक पांडेय, जिला अध्यक्ष महिला विंग आरती भाटी, विभा पांडेय, अर्चना शर्मा, संगीता शर्मा, अनूप खन्ना और विधि शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

