दिनेश गोयल एमएलसी के चार दिवसीय भंडारे एवं सेवा का हुआ समापन

यूपी बागपत। पुरा परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के सामने स्थित आरकेजी धर्मशाला में 8 से 11 अगस्त तक आयोजित चार दिवसीय भंडारे एवं सेवा कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन एमएलसी दिनेश कुमार गोयल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें कांवड़ियों और शिवभक्तों की सेवा के लिए भोजन एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

समापन अवसर पर दिनेश कुमार गोयल ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले स्टाफ, हलवाई भाइयों, भोजन परोसने वाले सेवाभावी साथियों, सफाई कर्मचारियों, नगर पंचायत दोघट के कर्मचारीगण, आरकेजी स्टाफ एवं परिवारजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बागपत जिलाधिकारी अस्मिता लाल, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय, जिला प्रशासन, पुरा महादेव मंदिर समिति, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा समाज के सम्मानित सामाजिक व्यक्तियों के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए भी धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर हलवाई, सफाई कर्मचारियों एवं भोजन परोसने वाले सेवाभावी साथियों का पुष्पवर्षा कर सम्मान किया गया। दिनेश कुमार गोयल ने कहा कि सभी के सहयोग, सेवा भावना और समर्पण के कारण कांवड़ियों एवं शिवभक्तों की सेवा का यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

उन्होंने कहा कि सेवा कार्य समाज में आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। समापन पर सभी ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाए।