मेवाड़ में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर ‘प्रेम देना है’ का संदेश

यूपीगाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विवेकानंद सभागार में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ब्रह्माकुमारीज एवं कर्मा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का विषय ‘प्रेम देना है’ रहा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्म-जागरूकता, भावनात्मक दृढ़ता, जीवन-मूल्यों, स्वस्थ संबंधों, करुणा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

समारोह में मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया। ब्रह्माकुमारीज दिल्ली-एनसीआर यूथ विंग की जोनल कोर्डिनेटर बीके अनुसूया दीदी ने ‘प्रेम की शुरुआत स्वयं से’ विषय पर विचार रखे। बीके रोहित भाई ने संबंधों में प्रेम की परिभाषा समझाई। कवि नगर केंद्र की बीके राजेश दीदी ने ‘सदा मुस्कुराते रहें’ विषय पर प्रकाश डाला। कर्मा फाउंडेशन की संस्थापिका ध्वनि जैन ने प्रेम को व्यवहार और कर्म में उतारने पर जोर दिया।

इस अवसर पर मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया भी मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने वक्ताओं से ‘प्रेम देना है’ विषय पर विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनके वक्ताओं ने समुचित उत्तर दिए। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को शपथ एवं संकल्प दिलाकर किया गया।