
यूपी – गाजियाबाद। राज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर अजय कुमार गौतम (IAS) एवं जॉइंट कमिश्नर कार्यपालक पूनम सिंह के निर्देशन में शासन की मंशा के अनुरूप तुराब नगर में व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तुराब नगर व आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में व्यापारियों ने हिस्सा लिया। होजरी, रेडीमेड, हैंडलूम और किराना कारोबार से जुड़े व्यापारियों ने जीएसटी, कर निर्धारण, रिटर्न दाखिल करने, ऑनलाइन प्रक्रियाओं और दस्तावेजों के रखरखाव से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।

व्यापार मंडल के चेयरमैन रजनीश बंसल ने व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के लिए जीएसटी की ऑनलाइन प्रक्रियाओं और बदलते प्रावधानों को समझना चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने प्रक्रियाओं को सरल बनाने और विभागीय स्तर पर उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की मांग की।
अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई और सहयोग का आश्वासन दिया। उपायुक्त खंड-9 विजय कुमार चौधरी, उपायुक्त खंड-11 अविनाश आजाद, सहायक आयुक्त खंड-10 विपिन शुक्ला तथा सहायक आयुक्त खंड-11 मुकेश कुमार अवस्थी ने विभागीय योजनाओं और कर प्रक्रियाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर धर्मपाल शर्मा, मनोज गोयल, सचिन शर्मा, पंकज जिंदल, संजय गोयल, गोपाल चंद, रजनीश बंसल, संदीप गुप्ता, लोकेश बंसल, संजीव गर्ग, अरविंद शर्मा, मेहता जी और राहुल जिंदल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

