70वीं जनपदीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का चयन, बागपत में करेंगे जनपद का प्रतिनिधित्व

यूपीगाजियाबाद। स्थानीय सेठ मुकुंद लाल इंटर कॉलेज, गाजियाबाद में बुधवार 12 अगस्त 2026 को 70वीं विद्यालयीय जनपदीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मोदीनगर, मुरादनगर एवं गाजियाबाद क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी 14 अगस्त को बागपत में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में गाजियाबाद जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अंडर-19 बालिका वर्ग में अफरोज, नंदिनी, रिंकी, पायल, वैष्णवी (श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, गाजियाबाद), यशिका, सपना, रिया (जेएलएम गर्ल्स इंटर कॉलेज, मुरादनगर), कशिश, गुनगुन, रुक्मणि (रुक्मणि मोदी इंटर कॉलेज, मोदीनगर), फरहीन, मुस्कान (आजाद मेमोरियल इंटर कॉलेज, गाजियाबाद), आस्था एवं माहिरा (एमबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, गाजियाबाद) चयनित हुईं।

अंडर-17 बालिका वर्ग में अंतिम, डिंपी, स्नेहा, अनन्या, स्वामी (गुरु नानक इंटर कॉलेज, गाजियाबाद), तन्वी, समरीन, प्रज्ञा (जेएलएम, मुरादनगर), विप्र, निशा (रुक्मणि मोदी, मोदीनगर), सुहाना एवं सुमेर (आजाद इंटर कॉलेज, गाजियाबाद) का चयन हुआ।

अंडर-14 बालिका वर्ग में प्राची, अंजलि, स्वाति, माही, वंशिका, श्रद्धा, दीप्ति (गुरु नानक इंटर कॉलेज, गाजियाबाद), लक्ष्मी, नियति (जेएम, मुरादनगर), आयुषी, गौरी एवं माही (रुक्मणि मोदी, मोदीनगर) चयनित हुईं।

बालक वर्ग में जीशान, शाहनवाज, फरहान, आलीशान, समद, रिहान, अदनान, शिवा, कुणाल, आर्यन एवं निखिल सहित अन्य खिलाड़ियों का चयन किया गया। उद्घाटन समारोह में प्रधानाचार्य के.वी. सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। शारीरिक शिक्षक राहुल देव ने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग किया।