

नई दिल्ली। भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के कॉरपोरेट अफेयर्स डेस्क ने विवेक मित्तल (सीए) को बाल्मर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड (बीएलसी) के निदेशक मंडल में गैर-सरकारी निदेशक (नॉन-ऑफिशियल डायरेक्टर) नियुक्त किया है। मंत्रालय द्वारा 12 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार सक्षम प्राधिकारी ने विवेक मित्तल सहित दो व्यक्तियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। विवेक मित्तल की नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी। उन्हें श्रेणी ए (iv) के अंतर्गत गैर-सरकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। आदेश भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के उप सचिव रवि पांडे ने जारी किया है। नियुक्ति की सूचना संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को भी भेजी गई है। विवेक मित्तल की नियुक्ति पर गाजियाबाद की विभिन्न संस्थाओं एवं नागरिकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

