
यूपी – गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने नेहरू नगर स्थित यशोदा हॉस्पिटल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यशोदा हॉस्पिटल्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ. दिनेश अरोड़ा एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रजत अरोड़ा से मुलाकात कर स्वास्थ्य सेवाओं, जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
जमाल सिद्दीकी ने डॉ. दिनेश अरोड़ा के व्यक्तित्व और उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी प्रतिभा, मेहनत और दूरदृष्टि से यशोदा हॉस्पिटल को प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थान के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. दिनेश अरोड़ा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सफलता को केवल व्यक्तिगत उपलब्धि न मानकर मानव सेवा और समाज कल्याण का माध्यम बनाया।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की सोच और सेवा-भाव प्रेरणादायी है। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ सामाजिक संवेदना को जोड़ना आज के समय की आवश्यकता है। जमाल सिद्दीकी ने डॉ. दिनेश अरोड़ा, डॉ. रजत अरोड़ा और यशोदा हॉस्पिटल की पूरी टीम को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र की भविष्य की चुनौतियों और व्यापक जनसमुदाय तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

