लोहिया नगर बी ब्लॉक पार्क में वरिष्ठ समाजसेवियों ने किया वृक्षारोपण

यूपी – गाजियाबाद। यूपी गाजियाबाद में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत लोहिया नगर बी ब्लॉक स्थित मार्केट के पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया और अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्तियार सिंह, हरि सिंह, ओम प्रकाश, सीबी सिंह और शशांक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। समाजसेवियों ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए।

उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी अपील की कि लगाए गए पौधों की देखभाल करें ताकि वे बड़े होकर क्षेत्र को हराभरा बना सकें। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया गया।