

यूपी – गाजियाबाद। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, गाजियाबाद द्वारा दूधेश्वर नाथ मंदिर पर कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विशाल भंडारे का आयोजन शुरू किया गया। भंडारे में शिवभक्त कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पेयजल सहित आवश्यक सेवा व्यवस्थाएं की गई हैं। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा करना पुण्य कार्य है। संस्था का प्रयास है कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और समाज के प्रत्येक वर्ग को ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। भंडारे के माध्यम से व्यापार मंडल द्वारा कांवड़ यात्रियों के प्रति श्रद्धा और सेवा भावना का परिचय दिया जा रहा है।
भंडारे की व्यवस्था में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष संदीप बंसल, हर्ष बंसल, अनिल गर्ग, दीपक गर्ग, संजय गुप्ता, राजेश बंसल, रजनीश बंसल, अरुण मित्तल, अनिल गुप्ता, नितिन मित्तल, महेंद्र कुमार, विनोद अग्रवाल, प्रेम प्रकाश किनी, सुंदरलाल, राहुल कंसल, अरुण गुप्ता, विकासशील वर्मा और गणेश मित्तल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने और सेवा कार्य में सहभागी बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

