राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, शीतल पेय वितरित

यूपी – गाजियाबाद। सिविल डिफेंस गाजियाबाद के तत्वावधान में 8 अगस्त को शिव भक्त कांवड़ियों के स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया तथा शीतल पेय वितरित किए।

कार्यक्रम का आयोजन शाम 5 बजे मेट्रो लाइन के नीचे मेरठ रोड तिराहे पर, शाम 6 बजे मोहन नगर तिराहे पर तथा शाम 6:30 बजे राज नगर एक्सटेंशन पर किया गया। इस दौरान कांवड़ियों के स्वागत और सेवा के लिए सिविल डिफेंस के वार्डनों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।

कार्यक्रम में डिप्टी कंट्रोलर अनुराधा सिंह, चीफ वार्डन ललित जायसवाल, कमांडेंट होम गार्ड अमित वर्मा, डिप्टी चीफ वार्डन अनिल अग्रवाल, डिवीजनल वार्डन दीपक अग्रवाल, ए.के. ठाकुर, सुधीर कुमार, हर्ष वर्मा, डिप्टी डिवीजनल वार्डन संजय गोयल, अशोक कुमार, स्टाफ ऑफिसर नवनीत कुमार, देवांशु, विनोद शर्मा और नीतीश कुमार सहित अनेक वार्डनों ने सहभागिता की।

राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कांवड़ यात्रा में शामिल शिव भक्तों का उत्साह बढ़ाते हुए उनकी सेवा और स्वागत को पुण्य कार्य बताया। कार्यक्रम के दौरान सिविल डिफेंस की टीम ने कांवड़ियों की सुविधा और सेवा के लिए व्यवस्थाएं संभालीं।