सपा के पीडीए जन पंचायत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

यूपीगाजियाबाद। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट के नेतृत्व में पूर्व एमएलसी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति के स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसके बाद उनके सान्निध्य में पीडीए जन पंचायत अभियान के तहत जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा, भाईचारा और पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक सहित वंचित वर्गों की एकता को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

फैसल हुसैन एडवोकेट ने कहा कि पीडीए अभियान सामाजिक न्याय और समान अवसर का जनआंदोलन है तथा कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने का आह्वान किया। दयाराम प्रजापति ने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान, लोकतंत्र और सभी वर्गों के सम्मान की रक्षा के लिए संघर्षरत है तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की आवश्यकता है। अंत में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नितिन त्यागी, राजन कश्यप, नाहर सिंह यादव एडवोकेट, कुलभूषण तिवारी, जेपी कश्यप, रमेश चंद यादव एडवोकेट, मधु चौधरी, राज देवी चौधरी, अनीता कश्यप, नौशाद आलम, सत्येंद्र शर्मा, ताहिर हुसैन, मुकेश यादव, नरेश बत्रा, इरफान अमानत चौधरी, असलम कुरैशी, मोहम्मद अब्बास हैदर, विक्रांत पंडित, राजवीर सिंह गौतम, अजय कुमार, नीरज शर्मा, नवीन शर्मा, दिलशाद अब्बासी, अदनान सैफी, अत्ताउल्लाह खान, उमेश कश्यप, जिले खान, निर्मल प्रधान, कमलेश यादव, कर्मवीर सिंह, नसीम खान, वीरेंद्र सिंह यादव एडवोकेट, अनुज प्रधान, किशोर कुमार, सर्वेश यादव, रवि जाटव, विशाल जाटव, प्रवीण जाटव, जितेंद्र जाटव, संजीव सागर, अनीता सिंह, राजकुमार, योगेश यादव, ओमवीर सिंह, रिजवान चौधरी तथा राहुल रावत (कार्यालय प्रभारी) सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।