
यूपी – ग्रेटर नोएडा। साइट-4 स्थित श्री शक्ति मंदिर मां बगलामुखी पीतांबरा पीठ में पांच दिवसीय मां बगलामुखी एवं महादेव महायज्ञ की पूर्णाहुति धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुई। महायज्ञ का आयोजन यति नरसिंहानंद गिरी के मार्गदर्शन में उनके शिष्यों द्वारा किया गया, जिसमें Maxpine Group की प्रमुख भूमिका रही। पूर्णाहुति से पूर्व आचार्य सनोज शास्त्री एवं अन्य विद्वान पंडितों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई।
इस अवसर पर यति नरसिंहानंद गिरी ने श्रद्धालुओं को मां बगलामुखी की साधना और महादेव की भक्ति अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि इससे जीवन में सद्बुद्धि, शक्ति और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है। अपने संबोधन में उन्होंने हिंदू समाज, जनसंख्या और धर्म रक्षा से जुड़े कई विचार भी व्यक्त किए।
महायज्ञ के आयोजन के लिए उन्होंने ग्रेटर नोएडा के श्रद्धालुओं, विशेष रूप से Maxpine Group, तथा मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सूर्यदेव द्विवेदी का आभार व्यक्त किया। महायज्ञ के मुख्य यजमान प्रदीप त्यागी और अनीता त्यागी रहे। कार्यक्रम में पंकज, आलोक, अमित, संजय, वीरेन्द्र, बृजमोहन, अभय, अजय, राजकुमार, मोहित, आयुष, जयदीप, अंकुर, पुलकित और सिद्धार्थ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

