पतला में श्रद्धा और सेवा भाव से लगा कांवड़िया सेवा शिविर

यूपीनिवाड़ी (गाजियाबाद)। नगर पंचायत पतला के सम्मानित निवासियों द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा, सेवा और समर्पण के भाव से कांवड़िया सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय लोक दल के बागपत सांसद राजकुमार सांगवान ने किया। इस अवसर पर नगर पंचायत पतला की अध्यक्ष रीता चौधरी, अजय प्रमुख, चौधरी तेजपाल सिंह, अरुण चौधरी (भूल्लन), सुनील रोहटा, देवेंद्र सिंह (पतला) और योगेंद्र सिंह (पतला) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अतिथियों ने कांवड़ यात्रियों की सेवा को पुण्य का कार्य बताते हुए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सावन माह में इस प्रकार के सेवा शिविर श्रद्धालुओं को राहत प्रदान करने के साथ सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं। शिविर में कांवड़ियों के लिए पेयजल, शीतल पेय, फल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिविर का लाभ उठाया।