
यूपी – गाजियाबाद। महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर नगर निगम द्वारा लागू नई हाउस टैक्स दरों को निरस्त करने और पुरानी दरों के आधार पर 10 से 20 प्रतिशत की युक्तिसंगत वृद्धि के साथ कर निर्धारण लागू करने की मांग की। व्यापारियों का आरोप है कि नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक और महापौर सुनीता दयाल ने सरकार की मंशा के अनुरूप राहत नहीं दी, जिससे व्यापारी और आम नागरिक आर्थिक बोझ झेल रहे हैं।
ज्ञापन में कहा गया कि बढ़े हुए हाउस टैक्स का विरोध नगर निगम के सभासदों, सांसद, विधायकों और मंत्रियों ने भी किया था तथा बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को निरस्त कराया गया। व्यापार मंडल ने बताया कि घंटाघर स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर तीन दिन तक शांतिपूर्ण धरना भी दिया गया। विधायक अजीत पाल त्यागी और संजीव शर्मा की मौजूदगी में नगर आयुक्त के साथ वार्ता हुई, लेकिन समाधान नहीं निकला।
ज्ञापन सौंपने के दौरान चेयरमैन बिज मोहन सिंघल, वाइस चेयरमैन के.पी. गुप्ता, अध्यक्ष गोपी चंद, जिला महामंत्री राजदेव त्यागी, महानगर महामंत्री अशोक चावला, सुनील गोयल, राकेश स्वामी, अनुराग गर्ग, सुनील गुप्ता, संजय गर्ग, राकेश बबेजा, मनोज गर्ग, संजीव मित्तल, विपिन गोयल, सुधीर गोयल, पंकज गुप्ता, संदीप गर्ग, वसीम अली, विकास अग्रवाल, डॉ. हरीश शर्मा, नरेश अग्रवाल, प्रवीण कुमार, हितेन्द्र शर्मा, संजीव गुप्ता, अमित मनन, सुरेन्द्र चावला, जयवीर सिंह, प्रदीप गर्ग, राजकुमार गर्ग, मुकेश शर्मा, मनोज वोहरा, यशवर्धन गुप्ता, विजय डिंगरा, सतगुरुखविन्दर सिंह, मुशीर मंसूरी, अरुण कक्कड़, हर्ष बत्रा, जुगल किशोर, राकेश गुप्ता, प्रदीप बंसल, राजेश लोहिया, राकेश कौशिक, राकेश पचौरी, राजा त्यागी, राजेंद्र गर्ग, ठाकुर बबलू सिंह, अश्विंदर अवस्थी, प्रवेश गुप्ता, एस.पी. सिंह सिसोदिया, अवनीश त्यागी, के.के. शर्मा, रोहित चौधरी, मिलन स्वीट्स, निशा शूज सहित विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।

