गुरु पूर्णिमा पर गांधर्व संगीत महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम, ‘कायर’ नाटक ने दिया सामाजिक संदेश

यूपी – गाजियाबाद। नेहरू नगर स्थित गांधर्व संगीत महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मुंशी प्रेमचंद की कहानी पर आधारित नाटक ‘कायर’ का प्रभावशाली मंचन किया गया। सचिव तरुण गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में गायन, कथक और भरतनाट्यम के विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर गुरु परंपरा को नमन किया। संस्थापिका एवं निदेशक डॉ. तारा गुप्ता ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया, जबकि संचालन सुशील कुमार ने किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में मल्लिका आर्या, मनीषा आर्या, शिवानी, आर्या मिश्रा, नव्या सिंह, जगमय दत्तानियां, अद्विका शुक्ला, श्वेता अग्रवाल, मनप्रीत कौर, वैष्णवी सिंह, अन्विता त्यागी, चित्रांशी, अमायरा सेठी, ओजस्वी सिंह, काव्या अग्रवाल, साक्षी गर्ग, आराध्या कौशिक, उर्वशी, अंबिका चौधरी, दृष्टि, नियति, आरना, वेदिका, आनवी सुमति, स्वरा धानी, रिद्धि, अनिका श्रीवास्तव, सान्वी, नेहा और अमायरा स्वरा ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुजाता गोविंद, नितिन नेहरा और कंचन दत्त का विशेष सहयोग रहा। तबले पर संगत तरुण गोयल ने की।

गांधर्व नाट्य विभाग के डॉ. विमला गुप्ता नाट्य मंच के कलाकारों ने संदीप सिंघवाल के निर्देशन में नाटक ‘कायर’ का मंचन किया। इसमें संदीप सिंघवाल, प्रदीप कश्यप, अरुणिमा श्रीवास्तव, नरेश, एम.एल. अरोड़ा, रचना, विपिन कसना, नितिन, पंकज, पारुल गुप्ता और गोविंद ने अभिनय किया। नाटक ने युवाओं को प्रेम, जीवन मूल्यों और जातिगत भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का प्रभावशाली संदेश दिया। अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को प्रसाद वितरित किया गया।