रालोद सहकारिता प्रकोष्ठ में आभास त्यागी क्षेत्रीय महासचिव, हाजी तोहिद आलम क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने

यूपी – गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह बिड्डी और क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार ने आभास त्यागी को क्षेत्रीय महासचिव तथा हाजी तोहिद आलम को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र देकर विधिवत जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी तेजपाल सिंह ने तथा संचालन जिला संयोजक अरुण चौधरी भुल्लन ने किया।

अमरजीत सिंह बिड्डी ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। रामकुमार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन विस्तार के तहत ये नियुक्तियां की गई हैं। चौधरी तेजपाल सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक ताकत होते हैं। टीम आरएलडी के संयोजक अमरीश त्यागी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के नेतृत्व में टीम आरएलडी की 17 जिलों में समितियां गठित हो चुकी हैं। पूर्व प्रत्याशी अजय पाल प्रमुख ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ताओं से सक्रिय होने का आह्वान किया।

बैठक में मनिंदर बिल्ला, हाजी समीउल्लाह खान, इमरान इलाही, शांतनु त्यागी, मिहिर त्यागी, संजय बिंदल, कन्हैया लाल, अनुपम त्यागी, युसूफ कुरैशी, हाजी महबूब, हाजी नौशाद, रईस नेताजी, नमन त्यागी, गोविंद सिंह, अमित गर्ग, वेद त्यागी, जुनैद चौधरी, आलोक चौधरी, देव गोस्वामी, अमित चौधरी, नरेश त्यागी, अंकुर चौधरी, सूरज शर्मा, कलवा कुरैशी, जावेद नेताजी, हाजी समर, गौरव करोटिया, दीपक, कुणाल, बिलाल, साजिद, हाजी यासीन, अमीन चौधरी पतला, सलीम प्रधान, राजा मजीद और सनी त्यागी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।