गुरु पूर्णिमा पर साई उपवन साई मंदिर में विशाल भंडारा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

यूपी – गाजियाबाद। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर साई उपवन साई मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा साईनाथ के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन मंदिर परिसर भजन-कीर्तन और भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।

मंदिर के पंडित अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि भंडारे के सफल आयोजन में साई भक्तों का उल्लेखनीय सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु के प्रति श्रद्धा और समर्पण का पर्व है, जिसे मंदिर में हर वर्ष उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। इस अवसर पर उमेश शर्मा, मयूर गिरधर, विनोद त्यागी, रवि वर्मा, अजय गांधी, अमित वर्मा, मोनिका वर्मा, राजीव शर्मा, गुड्डू शर्मा, कमल शर्मा, अमित शर्मा, जगमोहन सिंह, नितिन मथुर, मनोज कुमार, रजनीश बाजपेई, हरिओम बाजपेई, आशु त्यागी, अनुराग चड्ढा, राजेंद्र सिंह, शेखर, टीटू, अमित, सनी चावला, आकाश, शत्रुघ्न मुखिया, प्रवीण अग्रवाल, प्रवेश अग्रवाल, विपिन चौहान, शिवम मेहरा, हरीश कुमार, पूजा, अरुण गौतम, अभिषेक पांडे, अनिल गुप्ता, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार त्यागी, योगेंद्र कुमार कपूर, रेशमा कपूर, अनुज अग्रवाल, सुशील तिवारी, ओमकार त्रिपाठी, राहुल अवस्थी, भारत कंसल, वीरेंद्र कुमार, राजकिशोर मौर्य, जगन सिंह यादव और स्वाति शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए बाबा साईनाथ से सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।