समाजवादी पार्टी कार्यालय में भगवान दक्ष प्रजापति जयंती मनाई, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

यूपी – गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के आरडीसी, राजनगर स्थित जिला कार्यालय में भगवान दक्ष प्रजापति जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट और महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भगवान दक्ष प्रजापति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

फैसल हुसैन ने कहा कि भगवान दक्ष प्रजापति का जीवन कर्तव्य, अनुशासन, संगठन और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है। वीरेंद्र यादव एडवोकेट ने कहा कि समाजवादी विचारधारा सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा भगवान दक्ष प्रजापति के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।

कार्यक्रम में जिला महासचिव नितिन त्यागी, महानगर महासचिव राजन कश्यप, रविंद्र प्रजापति, बृजेश प्रजापति, हरवीर प्रजापति, वेदपाल प्रजापति, मुकेश कुमार प्रजापति, नरेश प्रजापति, नानक चंद प्रजापति, केशव प्रजापति, सुमित प्रजापति, रुद्र प्रजापति, प्रवीण प्रजापति, संग्राम प्रजापति, सतीश प्रजापति, हिमांशु प्रजापति, जगदीश प्रसाद प्रजापति, सचिन प्रजापति, राज प्रजापति, राहुल प्रजापति, जयप्रकाश प्रजापति, अमित प्रजापति, संदीप प्रजापति, हेमचंद प्रजापति, शशि भूषण प्रजापति, मधु चौधरी, राज देवी चौधरी, किरण कालिया, मुकेश यादव, ताहिर हुसैन, इरफान अमानत चौधरी, रविंद्र यादव, असलम कुरैशी, हाजी आसिफ चौधरी, कृष्ण कुमार यादव, शाहनवाज खान, राजवीर सिंह गौतम, संदीप प्रधान, खालिद बुखारी, सुनील जिंदल, अरुण कुमार, महेंद्र यादव, मोनू कुमार सिंह, उमेश कश्यप, मयूर त्यागी, वीरेंद्र सिंह एडवोकेट, इरफान चौधरी, रिजवान चौधरी, राहुल रावत तथा कार्यालय प्रभारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।