
यूपी – गाजियाबाद। कश्यप उत्थान समिति की ओर से बापू धाम स्थित सुखबीर कश्यप के निवास पर पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जे.पी. कश्यप ने कहा कि फूलन देवी का जीवन अन्याय, सामाजिक विषमता और शोषण के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक रहा। उन्होंने कहा कि पिछड़े, वंचित और महिलाओं के सम्मान व अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ जे.पी. कश्यप, सुखबीर कश्यप तथा कश्यप उत्थान समिति के पदाधिकारियों ने फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके संघर्षों को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। विशिष्ट अतिथि पन्ना लाल कश्यप ने कहा कि फूलन देवी ने कभी अन्याय के आगे सिर नहीं झुकाया, जबकि अतिथि सुदेश कश्यप ने सामाजिक एकता और जागरूकता पर बल दिया। अंत में आयोजक सुखबीर कश्यप ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
सभा में सुनील कश्यप, पंकज कश्यप माहेश्वरी, जयवीर कश्यप, अनिल कश्यप, राम अवतार, आशीष, सुरेंद्र सिंह, संजीव, दिनेश कश्यप, जयभगवान कश्यप, सतीश चंद्र कश्यप, विपतराम कश्यप, डॉ. प्रवीण कश्यप, श्रीराम कश्यप, मुकेश कुमार, अशोक कश्यप, अभिषेक, रविंद्र कुमार, देवी सिंह, जगदीश, किशन पाल कश्यप, प्रमोद कुमार, ओमप्रकाश कश्यप, डॉ. महेश, दीपक कश्यप, राजेंद्र कुमार, अमरीक, राज किशोर कश्यप और सुभाष कश्यप सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सामाजिक न्याय और समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

