वैशाली में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित

यूपी – गाजियाबाद। वैशाली स्थित स्पर्श सोसाइटी द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भारत सरकार के सहयोग से रविवार को सेक्टर-4, वैशाली में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क सहायक उपकरण वितरण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने किया।

शिविर में 29 दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण वितरित किए गए। इसके साथ ही निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में हड्डियों में कैल्शियम की जांच, फेफड़ों की जांच, नेत्र परीक्षण तथा दंत परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिसका लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया।

स्पर्श सोसाइटी के प्रभारी डॉ. सचिन भार्गव ने बताया कि संस्था द्वारा इस प्रकार के जनसेवा कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरणों की आवश्यकता है, वे संस्था की हेल्पलाइन 8010247247 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद पात्र लाभार्थियों को आगामी शिविरों में आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

कार्यक्रम में पार्षद मनोज गोयल, पार्षद गौरव सोलंकी, डॉ. अरुण गुप्ता, विवेक भार्गव, अशोक शर्मा, सदफ निजामी तथा डॉ. वंदना सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।