
यूपी – गाजियाबाद। गांव डिडवारी उर्फ चितौड़ा में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक धर्मेश तोमर, चेयरमैन एवं राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष (सहकारिता) अमरजीत सिंह बिड्डी, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा जितेंद्र सिंह तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी सिंह यादव ने विधि-विधान से भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलावर सिंह ने तथा संचालन शिक्षाविद पूनम शर्मा ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ओपी सिंह यादव ने अतिथियों का स्वागत कर किया। विधायक धर्मेश तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। अमरजीत सिंह बिड्डी ने कहा कि यह विद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक अवसर देगा और यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चे गांव, जनपद, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
कार्यक्रम में अरविंद प्रधान, अरुण प्रधान, तसव्वर प्रधान, नीरज सिंह (मंडल अध्यक्ष जलालाबाद), देविंदर सांगवान, अजीत सिंह, सुंदरपाल सिंह, प्रदीप मुखिया, ब्रजपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, ओमकार मुखिया, हरिंदर फौजी, सुशील कुमार, ऋषिपाल सिंह, मनोज कुमार, उदेश कुमार, समरजीत सिंह, समीर चौधरी, सुरिंदर सिंह, योगिंदर सिंह, विनीत कुमार, जुगंदर सिंह, सोनपाल सिंह, नीरज सिंह, नरेन्द्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी रजापुर कविता चौहान, जिला समन्वयक (निर्माण) विश्वास गौतम, जिला व्यायाम शिक्षक राजकुमार, अमित चौधरी और हारून सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

