
यूपी – गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी गाजियाबाद ने रविवार को आरडीसी राजनगर स्थित जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन और महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में ‘संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस’ (आरक्षण दिवस) मनाया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संविधान, सामाजिक न्याय, समता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
फैसल हुसैन ने कहा कि 26 जुलाई भारतीय सामाजिक न्याय के इतिहास का महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपने राज्य में शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण लागू कर सामाजिक परिवर्तन की नींव रखी, जिसे आगे चलकर भारतीय संविधान में स्थान मिला। वीरेंद्र यादव ने कहा कि संविधान ही देश के गरीब, दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकारों तथा आरक्षण की सबसे बड़ी गारंटी है, इसलिए इसकी गरिमा और मूल्यों की रक्षा करना सभी नागरिकों का दायित्व है।
कार्यक्रम में नितिन त्यागी, राजन कश्यप, मनोज पंडित, नरेश बत्रा, प्रो. भुवन भास्कर जोशी, राज देवी, मोहम्मद अब्बास हैदर चौधरी, इरफान अमन चौधरी, असलम कुरैशी, अनिल चौधरी, सौदान गुर्जर, अनीस अली, विवेक त्यागी, नौशाद अली सैफी, अजय कुमार, अभिषेक कुमार, बिजेंद्र सिंह बैसोया, महेंद्र यादव, विनोद सिंह यादव, सुरेंद्र यादव, राजकुमार भारती, अमित जाटव, नसीम खान, राजेश यादव, निजाम खान, साजिद सैफी, साहिल खान, रवि जाटव, प्रवीण कुमार, विशाल जाटव, संजय कुमार, राहुल सिंह, जितेंद्र जाटव, संजीव सागर, सोनू सैनी, गौरव भास्कर, अंकित जाटव, उस्मान खान, जिले खान, रिजवान चौधरी, अत्ताउल्लाह खान, राहुल रावत तथा कार्यालय प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी ने “जय हिंद, जय संविधान, जय सामाजिक न्याय” के नारों के साथ सामाजिक न्याय की मशाल जलाए रखने का संकल्प लिया।

