
यूपी – गाजियाबाद। संयुक्त जिला चिकित्सालय, संजय नगर में आयोजित गर्भवती माताओं के पोषण आहार वितरण कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में 105 पंजीकृत गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटलियां वितरित की गईं। स्वास्थ्य सेवाओं में समर्पित योगदान और मानव सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए रोटेरियन अमित गुप्ता ने कार्यक्रम के सफल संचालन की जिम्मेदारी रेड क्रॉस गाजियाबाद को सौंपी।
कार्यक्रम में डॉ. सचिन वैश्य (मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं उपाध्यक्ष, रेड क्रॉस गाजियाबाद), डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. रविंद्र कुमार सहित रेड क्रॉस और विभिन्न रोटरी क्लबों के सदस्य धवल गुप्ता, वरुण गौड़, निधि गौड़, पारुल त्यागी, राजीव त्यागी, दीपक त्यागी, संजीव जैन, शिशिर अग्रवाल, अनिल कुमार गुप्ता, आर. डी. शर्मा, एम. सी. गौड़, विपिन अग्रवाल, राकेश गुप्ता, वंदना चौधरी, डॉ. ग्रोवर, रिपुल तायल, अजय शर्मा, अनीता सिंगल, स्वाति जैन और दीपा गर्ग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समन्वय एवं सफल क्रियान्वयन में संजय यादव का योगदान उल्लेखनीय रहा। निर्धारित 105 लाभार्थियों के अलावा बड़ी संख्या में अन्य गर्भवती महिलाएं भी पहुंचीं। इसे देखते हुए रेड क्रॉस गाजियाबाद के निवर्तमान सभापति सुभाष गुप्ता ने तत्काल अतिरिक्त प्रोटीन आहार की व्यवस्था कर सभी जरूरतमंद महिलाओं को लाभान्वित कराया। उपस्थित लोगों ने रेड क्रॉस की इस मानवीय पहल और सेवा भावना की मुक्तकंठ से सराहना की।

