Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

क्रासिंग रिपब्लिक की जीएच 7 सोसाइटी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद क्रोसिंग रिपब्लिक की जीएच  7 सोसाइटी में शुक्रवार 19 अगस्त को सोसाइटी निवासियों द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

कोरोना काल के 2 साल के बाद कृष्ण जन्माष्टमी पर सोसाइटी में दही हांडी का आयोजन भी किया गया और इसे धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया।
दही हांडी में सोसाइटी के निवासियों द्वारा बनाई गई 3 टीमों ने भाग लिया। सोसाइटी की एओए की तरफ से आयोजित दही हांडी में विजेता टीम को एओए की तरफ से महासचिव सुमित श्रीवास्तव एवं अन्य पदाधिकारीयों द्वारा 5100 रुपये की नगद राशि तथा विजेता ट्रॉफी से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
साथ ही सोसाइटी के प्रतिभाशाली बच्चे जिन्होंने हाल ही में मुम्बई में आयोजित अंडर 12 फुटबाल प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर सोसाइटी का नाम रोशन किया उनको भी सोसाइटी एओए की तरफ से एओए अध्यक्ष राम सिंह के द्वारा मैडल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

दूसरी तरफ सोसाइटी के मंदिर परिसर में सोसाइटी की मंदिर कमेटी द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सोसाइटी के बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन किया गया।
बच्चो ने पूरे उत्साह के साथ मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, बच्चों ने श्री कृष्ण राधा के रूप में शानदार प्रस्तुति दी। मंदिर कमेटी द्वारा कार्यक्रम के उपरांत बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। जिसके बाद सोसाइटी के सभी भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण का मंदिर में पूजा कर जनमोत्स्व मनाया।

सोसाइटी एओए का कहना है कि सोसाइटी में हर छोटे बड़े त्योहार इसी तरह मिलजुल कर निवासियों द्वारा धूम धाम से मनाए जाते रहे है।